
कपूर का टुकड़ा कहा रखने से घर में सुख शांति आती है – pandit pradeep ji mishra upay
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ की सामग्रियों की लिस्ट में एक नाम कपूर का भी होता है। कपूर को बहुत ही ज्यादा शुभ और पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि कपूर की सुगंध मात्र से वह स्थान पवित्र हो जाता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में कपूर के बहुत सारे टोटके और उपाय बताए गए हैं, जो जीवन में आ रही परेशानियों को कम करने में मददगार होते हैं।
अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी परेशानियां हैं, जिनसे निजात पाने का उपाय आप लंबे वक्त से तलाश रहे हैं, तो आपको भी कपूर की मदद लेनी चाहिए। इस बारे में हमारी बात भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, ‘कपूर का रंग सफेद होता है और वह सुगंधित भी होता है। ऐसे में कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। आपको बता दें कि नवग्रहों में सबसे ज्यादा सुंदर, विलासी और धनवान ग्रह का दर्जा शुक्र ग्रह को ही प्राप्त है। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में शुक्र कमजोर है तो आपके जीवन में एक साथ कई संकट आ सकते हैं।’
शुक्र ग्रह का प्रभाव
जीवन में अगर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर मान-सम्मान में कमी, वैवाहिक जीवन में क्लेश, नौकरी में परेशानी आ रही है, तो समझ जाएं कि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह पीड़ित है। शुक्र ग्रह को सबसे ज्यादा आकर्षित सुंदर और सुगंधित चीजें करती हैं। इस ग्रह का रंग सफेद और चमकीला होता है, इसलिए कपूर भी शुक्र ग्रह को प्रिय है। कपूर का इस्तेमाल करके आप कमजोर शुक्र ग्रह को मजबूत बना सकते हैं।
नजर दोष से बचने के लिए
अगर आपको लगता है कि परिवार के किसी सदस्या को नजर लग गई है और इस वजह से उसकी सेहत, तरक्की और सौंदर्य पर असर पड़ रहा है, तो आपको 7 कपूर को सिर के ऊपर से सीधी और उल्टी दिशा में 7 बार घुमाना चाहिए। इसके बाद रात के वक्त चौराहे पर जा कर उन सभी कपूर को जला कर रख दें। इसके बाद पीछे मुड़कर न देखें।
घर से नकारात्मकता को दूर भगाने के लिए
घर में परिवार के सदस्यों के बीच क्लेश हो रहा है या फिर अशांति फैली हुई है, तो आप यहां भी कपूर की मदद से नकारात्मक शक्तियों (नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के टिप्स) को दूर भगा सकती हैं। इसके लिए आपको घर के मंदिर से सुबह-शाम नियमित कपूर का दीपक जला कर रखना चाहिए।
शादी में आ रही बाधा के लिए
अगर बहुत समय से जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं और अच्छा रिश्ता आने के बाद भी बात नहीं बन पा रही है, तो शुक्रवार के दिन माता संतोषी की आराधना करें और कपूर से उनकी आरती करें।
नौकरी में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए
नौकरी या कार्यस्थल में आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं , तो कपूर को एक रूमाल में बांध कर अपनी वर्क डेस्क के पास रख लें। ऐसा करने से कपूर अपनी सकारात्मक ऊर्जा से आस-पास का माहौल भी सकारात्मक बना देगा।
सेहत को दुरुस्त करने के लिए
अगर आपकी सेहत लंबे वक्त से खराब चल रही है, तो आप नियमित सुबह से लेकर शाम तक कपूर (भीमसेनी कपूर के भारे में जानें) को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और जब भी मौका मिले उसे सूंघ लें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप रात में सोते वक्त अपनी तकिया के नीचे भी कपूर रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।
