सावन उपाय
Trending

सावन की शिवरात्रि 26 जुलाई को ऑनलाइन महाभिषेक सामग्री , व पूजा विधि पंडित प्रदीप जी मिश्रा जी :-

जैसे की आप सब जानते हैं सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो गया हैं। सावन के महीने मे भगवान शंकर की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्त्व होता हैं। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने आती हैं परन्तु सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्त्व होता हैं। इस दिन शिव जी का अभिषेक पूजा अर्चना की जाती हैं। प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता प्रदीप जी मिश्रा सीहोर वाले हर वर्ष विशेष ऑनलाइन महाअभिषेक करते हैं। इस वर्ष भी ऑनलाइन सावन की शिवरात्रि पर महाभिषेक 26 जुलाई 2022 को होने जा रहा हैं। उस दिन घर पर पार्थिव शिवलिंग बना कर उसका अभिषेक , पूजा , अर्चना अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए किया जायगा। सावन की शिवरात्रि के ऑनलाइन अभिषेक की विधि प्रदीप जी मिश्रा सीहोर वाले आस्था चेंनल व फेसबुक यूट्यूब पर लाइव बतायेगे।

सावन की शिवरात्रि कब हैं 2022 :-

हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती हैं। सावन महीने की शिवरात्रि इस वर्ष 26 जुलाई 2022 मंगलवार के दिन हैं। मान्यताओं के सावन की शिवरात्रि के दिन पूजन , अभिषेक व रुद्राभिषेक करने से मनुष्य की हर मनोकामना पूरी हो जाती हैं। इतना ही नहीं सावन की शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से सुख समृद्धि बनी रहती है जीवन के सारे दुख तकलीफ दूर हो जाती हैं।

सावन शिवरात्रि अभिषेक व पूजन का शुभ मुहूर्त। :-

सावन की शिवरात्रि का अभिषेक व पूजन का शुभ मुहूर्त मंगलवार 26 जुलाई शाम 7 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक।

सावन शिवरात्रि ऑनलाइन महाभिषेक सामग्री (Sawan Shivratri Mahaabhishek Pujan Samagry )

सावन की शिवरात्रि पर महाभिषेक ,पूजन का विशेष महत्त्व होता हैं। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए महाभिषेक ,पूजन की सामग्री लाये है। जो महान प्रदीप जी मिश्रा ने श्रावण महापुराण में बताई हैं।

  • गेहू के दानें :- 21
  • खड़े या अख्खे चावल के दाने :- 108
  • कमल गट्टा :- 5
  • काली मिर्ची :- 21
  • काली तिल :- 1 चुटकी
  • धतूरा :- 1
  • बेल पत्र :- 7
  • शमी पत्र :- 7
  • गुलाब के फूल :- 7 यदि फुल ना हो तो 7 पट्टी भी ले सकते हैं
  • इत्र
  • पंचामृत ( दही,दूध ,शहद ,शक्कर, घी )
  • गोल सुपारी :- 5
  • रोली,चावल, मोली, कपूर
  • दीये :- 2
  • जनेऊ
  • शिवलिंग के लिए मिट्टी

नोट :- यदि आपको कोई सामग्री न मिले तो उसकी जगह एक चावल समर्पित कर सकते हैं ।

सभी भक्त इस पोस्ट को शेयर जरूर करे

User Rating: 4.24 ( 4 votes)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button