सावन उपाय

सावन में सुहागिन स्त्रियां जरूर करें ये छोटा सा उपाय, मिलेंगी दिव्य कृपा | sawan upay

सावन का पवित्र महीना इस साल 12 अगस्त 2022 तक चलेगा। हर सुहागिन ,महिला इस महीने में हर पल अपने पति की खुशहाली के लिए कामना करती रहती है, क्योंकि पति से ही महिला का सौभाग्य माना जाता है।

हमारे हिन्दू धर्म शास्त्रों में महादेव की पूजा के साथ इस माह के लिए महिलाओं के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से उनके पति को करियर में सफलता मिलने के साथ उनका भाग्योदय होने में भी मदद मिलती है।

इन उपायों को करने से उनके पति का भाग्योदय हो सकता है। स्त्रियों के लिए सावन का महीना बहुत खास माना जाता है। शिव जी के इस प्रिय मास में विवाहित महिलाएं सौभाग्यवती रहने की कामना के लिए भोलेनाथ और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करती हैं।

पार्वती जी को हरी चूड़ियां चढ़ाएं :-

सावन के महीने में शास्त्रों में महादेव की पूजा के साथ महिलाओं के कुछ विशेष कार्य बताए गए हैं जिनको करने से देवी पार्वती अत्यंत प्रसन्न होती है और उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं। सावन में चारों तरफ हरियाली छाई रहती है लिहाजा इस माह का हरे रंग से खास संबंध है।

ऐसे में प्रतिदिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए। पति के करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए हरी चूड़ियों का दान करना चाहिए ये दान आपके लिए बहुत ही सौभाग्यकारी साबित होगा। इसके साथ यदि आप माता पार्वती को हरी चूड़ियां चढ़ाएंगी तो ये आपके पति के लिए विशेष रूप से लाभदायक होगा।

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ( sawan upay )

काले तिल मिलाकर आपको एक पात्र में जल भरकर रखना है और उससे सुबह स्नान करना है। स्नान के बाद आपको जल के लोटे में 2 चमच्च कच्चा दूध डालकर महादेव को अर्पित करना है। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय श्री शिवाये नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करें। ये उपाए आपको सावन के कम से कम 15 दिन करना है। इससे आपके पति को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।

शिवालय में घंटा और भस्म दान करें

सावन के महीने में घंटे का दान शिवालय में करने से भी आपके जीवन में सुख समृद्धि आएगी। भोलेनाथ को भस्म का श्रृंगार करने से भी करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। बांस का बना पात्र भस्म रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बांस के पात्र में भस्म दान करने से जीवन में अपार सफलता की प्राप्ति होती है। अपने घर में सावन के महीने में खासकर ये ध्यान रखें कि पति और पत्नी आपस में कलह क्लेश ना करें। संध्या के समय भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीप जगाएं और उसमे एक हरी इलायची डाल दें। आपके घर में सुख समृद्धि के साथ-साथ धन धान्य के भी योग बनेंगे।

पति पत्नी मिलकर रुद्राभिषेक करें (sawan upay) :-

सावन के महीने में रुद्राभिषेककरने से भी आपको भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होगी। भोलेनाथ का पूजन करना सबसे अत्यंत लाभकारी उपाय है पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का जप करने से बहुत लाभ मिलता है।

इसके अलावा सावन के माह में आपको पेड़ लगाने से भी करियर में वृद्धि मिलने के योग बनते हैं और जीवन की नाकारकमकता दूर होती है। सोमवार के दिन महिलाएं भगवान शिव के मंदिर जाने से पहले एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल, केसर और तिल का एक मिश्रण तैयार करके शिवलिंग पर अर्पित करें। यदि ये उपाय पति पत्नी मिलकर करेंगे तो नौकरी के लिए फलदायी होगा और धन के मार्ग खुलेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button