आज अमावस्या के दिन पितरों को कैसे खुश करे – pandit pradeep ji mishra upay

अमावस्या के दिन तर्पण,श्राद्ध और पिंडदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद परिवार को प्रदान करते हैं। पूर्वजों और पितरों के आशीर्वाद से जीवन में सभी कष्टों का निवारण होता है। अमावस्या पर कुछ धार्मिक उपाय ऐसे हैं जिनको करने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते है क्या है ये उपाय…
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान,दान व पितरों को भोजन अर्पित करने से पितृगण प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं।
▪️अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र पढ़ते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से दरिद्रता दूर होती है।
▪️अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर थोड़ा सा कच्चा दूध,गंगा जल, काले तिल, चीनी के दाने, चावल तथा पुष्प अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा के साथ पितृदेव भी प्रसन्न होते हैं।
▪️पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर आदरपूर्वक भोजन कराएं और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें।इस दिन गाय और कौए को भोजन अवश्य कराना चाहिए, ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होंगे।
▪️ अमावस्या के दिन चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाएं,गाय को हरा चारा खिलाएं ऐसा करने से आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।विशेष रूप से गर्मी के मौसम में पशु पक्षियों को अन्न-जल देने से विशेष लाभ मिलता है। इन्हें भोजन देने से पितृगण संतुष्ट होते हैं।
▪️इस दिन पितरों के निमित्त असहाय एवं गरीब लोगों को भरपेट भोजन कराएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी दूर होती है और धन संपत्ति का आगमन होता है।
इस दिन संध्याकाल में घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको सभी सुखों की प्राप्ति होगी।
▪️अनेकों परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इस दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं और किसी तालाब या नदी के किनारे जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें।
▪️इस दिन भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन न करें,ऐसा करना पितृ दोष का कारण बन सकता है इसलिए इस दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचें।
▪️इस दिन बाल,नाखून नहीं काटने चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि इस दिन दाढ़ी भी नहीं बनानी चाहिए ,मान्यता के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
